#पुल जल्द होगा जनता को समर्पित |

#पुल कनेक्टिविटी संबंधी समस्त औपचारिकताएं हो चुकी लगभग पूर्ण |

#जिम्मेदार जनप्रतिनिधि सिर्फ श्रेय लेने तक सीमित |

विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बताया कि सिंहपुरा (हि.प्र.)- नावघाट, भीमावला (उत्तराखंड) पुल,जोकि लगभग 2 साल से बनकर तैयार है, के मामले में सिर्फ और सिर्फ जन संघर्ष मोर्चा ही इसकी कनेक्टिविटी मामले में प्रयासरत है |अगर अन्य जनप्रतिनिधियों की बात करें तो सभी सिर्फ और सिर्फ गाल बजाई व श्रेय लेने की होड तक सीमित हैं | पुल कनेक्टिविटी मामले में मोर्चा द्वारा 28/10/ 2024 को मुख्य सचिव से आग्रह किया, जिसके क्रम में लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड शासन द्वारा दिनांक 4/12/24 को हिमाचल प्रदेश, लोक निर्माण विभाग को पत्र प्रेषित कर कार्रवाई का अनुरोध किया | तत्पश्चात मोर्चा द्वारा फिर से मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन से दिनांक 17/7/25 को उक्त मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की, जिसके क्रम में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव श्री प्रबोध सक्सेना से वार्ता की गई एवं उनको दिनांक 21/7/25 के द्वारा स्वयं पत्र प्रेषित किया गया, जिसके क्रम में मुख्य सचिव,हिमाचल प्रदेश श्री प्रबोध सक्सेना द्वारा दिनांक 30/8/25 के द्वारा मुख्य सचिव उत्तराखंड को अवगत कराया गया कि उक्त मामले में एसआईए (सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट) रिपोर्ट को स्वीकृति मिल चुकी है तथा जल्द ही प्राइवेट लैंड सरकार को ट्रांसफर हो जाएगी | वैसे इस पुल को शासनादेश संख्या 2501/ 2015 दिनांक 18/ 4/15 के द्वारा 1.42 करोड़ स्वीकृत किया गया था | मोर्चा ने जन प्रतिनिधियों को आगाह किया कि जनता को बरगलाना बंद कर धरातल पर कार्य करें | मोर्चा की महिम धरातल पर होती है,जिसके साक्ष्य भी प्रस्तुत किए जाते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *