#पुल की अप्रोच बनाई गई है बेढंगी |

#सर्विस रोड कम होने से ग्रामीणों को हो रही दिक्कत | विकासनगर- ग्राम मेंहूवाला- अंबाडी में पुल निर्माण से सर्विस रोड संकरी होने के मामले में जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया | स्थल पर सर्विस रोड व पुल अप्रोच देखकर बड़ी नाराजगी जताई और कहा कि जो सर्विस रोड नहर के किनारे काफी चौड़ी हुआ करती थी वो विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से 7-8 फिट रह गई है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है | नेगी ने मौके पर ही दूरभाष से लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (एचओडी)श्री शर्मा एवं अधिशासी अभियंता श्री तिवारी से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या हल करने का आग्रह किया एवं आक्रोश व्यक्ति किया गया, जिस पर उनके द्वारा शीघ्र ही समस्या के निदान की बात कही गई | नेगी ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कार्यालय में पहुंच कर इलाज किया जाएगा | टीम में- महासचिव आकाश पंवार, दिलबाग सिंह, हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, पूर्व प्रधान बलबीर सिंह, रमेश कंडवाल,के.सी.चंदेल प्रमोद शर्मा, चौ. मामराज, देवी सिंह, जुल्फिकार अली, अनूप उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह, ईश्वर लाल, कमल सिंह, शांति शर्मा, खजान सिंह, दिनेश गुप्ता,जयपाल सिंह, राजू, सुरेश कुमार,जाबिर ,चरण सिंह आदि मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *