उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 18 जनवरी 2026 आज उत्तराखंड सामाजिक समाज सेवा ट्रस्ट ने गढ़वाली लोक गायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी का उनके निवास स्थान पर जाकर देवभूमि विभूति सम्मान से सम्मानित किया। उत्तराखंड सामाजिक समाज सेवा ट्रस्ट में नरेंद्र सिंह नेगी जी को उत्तराखंड सामाजिक सामान सेवा ट्रस्ट का सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया।श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी ने गढ़वाली संगीत,संस्कृति व परंपरा को उत्तराखंड में ही नहीं अपितु देश विदेश में फैलाया है। श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हमें अपनी बोली भाषा,संस्कृति, रीति रिवाज और परंपराओं का भूलना नहीं चाहिए इन से जुड़े रहना चाहिए जिससे हमारे समाज की एक विशिष्ट पहचान बनी रहे।सम्मान कार्यक्रम में अध्यक्ष राजू वर्मा, महासचिव राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट, कोषाध्यक्ष रूद्र पाल सिंह व मंगल आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *